शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0–20 शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के प्रांगण में हुआ भव्य आयोजन।

रिपोर्ट सुनील कश्यप बदायूं
बदायूं शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0–2026 के विजयी प्रतियोगियों का पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता जी (विधायक, सदर बदायूँ) एवं हरिश शाक्य जी (विधायक, बिल्सी बदायूँ) गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्थान के चेयरमैन सुभाष चन्द्र, अध्यक्ष डॉ. आर. के. वर्मा, सचिव करन थरेजा एवं प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
**शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0–2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन 04 जनवरी 2026 को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के कॉलेज परिसर में किया गया था, जिसमें सत्र 2025–26 के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के कुल 1511 छात्र–छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1413 विद्यार्थियों ने आयोजित परीक्षा में दो पालियों में प्रतिभाग किया। और प्रतियोगिता की पूर्व नियोजित स्वरूप अनुसार शीर्ष स्थान प्राप्त पांच प्रतियोगियों को लैपटॉप, 6 से 15 स्थान प्राप्त 10 प्रतियोगियों को टैबलेट एवं 16 से 25 स्थान प्राप्त 10 प्रतियोगियों को पुरस्कार के रूप में स्मार्टफोन मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता (विधायक, सदर बदायूँ) हरिश शाक्य (विधायक, बिल्सी बदायूँ) द्वारा वितरित किए गए




