वजीरगंज (बदायूं)

टाटा 407 व पिकअप गाड़ी की आमने सामने हुईं जोरदार भिड़ंत में एक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत एक घायल

बदायूं / वजीरगंज- शुक्रवार सुबह कस्बा वगरेन पुलिस चौकी के पास पिकअप व टाटा 407 की हुई जोरदार टक्कर, एक चालक की हुई मौत एक चालक घायल

जनपद बदायूँ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के क़स्बा वगरेन पुलिस चौकी के पास सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। बगरैन कस्बा के पास आमने-सामने से आ रही दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक अकबर निवासी बगरैन घायल हो गया घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे चालक विनोद पुत्र पप्पू निवासी कुर्वी थाना वजीरगंज की हुई मौत। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। टक्कर के बाद एक पिकअप गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पिकअप गाड़ी को काटकर मृतक चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!