
दातागंज क्षेत्र के ग्राम किशनी उत्तर प्रदेश महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पाल आज पहुंचीं। उन्होंने यहां एक दसवां संस्कार कार्यक्रम में शिरकत की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दुख की इस घड़ी में उपस्थित होकर सुनीता पाल ने परिवार की लोगों से उनके हाल-चाल जाने इस मौके पर दयाराम पाल टीटू पाल रामचंद्र पाल रमेश पाल एवं काफी समाज के लोग दसवांसंस्कार में उपस्थित हुए
ग्राम किशनी निवासी रामचंद्र के पूज्य पिताजी का हाल ही में स्वर्गवास हो गया था, जिसके चलते आज उनका दसवां संस्कार आयोजित किया गया था। इसी अवसर पर सुनीता पाल वहां पहुंचीं।
पाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके दुख में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की। मौके पर लटूरी सिंह, हुकुम सिंह पाल, बृजेश, सारविंदर और ओम हरिदास सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
सुनीता पाल ने जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि वह क्षेत्रीय जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ हैं और भविष्य में भी साथ रहेंगी।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट




