बिसौली
Trending
नगर में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई पवन पुत्र हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा

बिसौली – बीते दिन बृहस्पतिवार को नगर की अग्रवाल धर्मशाला में श्री सुंदरकांड आयोजन समिति द्वारा पवन पुत्र हनुमान के जन्म उत्सव के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को पवन पुत्र हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ अग्रवाल धर्मशाला से सुंदर-सुंदर एवं मनमोहक झांकियां के साथ निकल गई जिसका प्रारंभ बिसौली पुलिस क्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार सिंह व श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के सदस्यों विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया शोभा यात्रा नगर के हाईवे से होते हुए बुध बाजार साहूकार मोहल्ला सराय मोहल्ला होते हुए पुनः निर्धारित स्थान पर जाकर संपन्न हुई शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।




