बिसौली
ट्यूबवेल पर करंट लगने से युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
सर्वा गांव में ट्यूबवेल पर करंट लगने से युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बिसौली क्षेत्र के सर्वा गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सोमपाल पुत्र कुंवरपाल ट्यूबवेल पर बिजली ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गये। बुधवार को 8 बजे करीब मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



