
बिसौली
नगर में स्थित हजरत भोले शाह बाबा मील वाले दादा मियां का सालाना 34 वा उर्स का आज समापन हुआ और कुल शरीफ की रस्म के फातिहा ख्वआनि के बाद लंगर तकसीम किया गया। आपको बता दें कि जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली नगर के आसफपुर रोड मदन लाल इंटर कॉलेज के सामने स्थित हजरत भोले शाह बाबा मील वाले दादा मियां का सालाना 34 वा उर्स पिछले कई दिनों से चल रहा था जिसका आज समापन हो गया। कुल शरीफ के मौक़े पर महफिले समा हुईं जिसमें कव्वाल मेशर असरार साबरी ने भोले शाहमियां की शान में कलाम पेश किया।नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने कमेटी के साथ चादरपोशी की और कुल शरीफ की फातिहा हुई।इस मौक़े भारी संख्या में सभी धर्मों के लोग कुल शरीफ में शामिल हुए। इसके बाद जगह जगह लंगर भी किया गया।




