अलापुर

अलापुर पुलिस द्वारा किन्नर समुदाय के दो वांछित आरोपियों को किया गया।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

दातागंज तहसील की अलापुर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को शाहजहांपुर के मिर्जापुर से पकड़ा गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सोनी उर्फ अर्जुन पुत्र अतर सिंह और लेला उर्फ सुन्दरम उर्फ अजय पुत्र कर्मपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों किन्नर समुदाय से संबंधित हैं।

सोनी उर्फ अर्जुन मूल रूप से कासगंज के थाना सुनगढ़ी अंतर्गत ग्राम वस्तर का निवासी है, जबकि लेला उर्फ सुन्दरम उर्फ अजय बदायूं के थाना उसांवा अंतर्गत ग्राम नवीगंज का निवासी है। वर्तमान में दोनों शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर में रह रहे थे।

यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 59/26 से संबंधित है। अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3), 324(2), 136(2), 190(2), 191(2), 191(3), 309(4), और 140 (3) के तहत मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!