
रानेट पुल के पुल पास तेज आंधी में पेड़ गिरने से डंपर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
प्राप्त जानकारी अनुसार बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट पुल के पास बुधवार को 11 बजे करीब तेज आंधी और तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक विशाल पेड़ बजरी से भरे डंपर पर गिर पड़ा, जिससे डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि डंपर में बजरी भरी हुई थी और चालक रानेट पुल के पास से गुजर रहा था, तभी तेज तूफान के चलते पेड़ अचानक वाहन पर गिर गया। फिलहाल पुलिस मृतक चालक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है तथा पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




