पूर्व शिक्षक ने अरिल नदी के तट पर अखंड रामायण का पाठ कराया , विशाल भंडारे का आयोजन
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्रीय कस्बा सीकरी निवासी पूर्व शिक्षक मुनेंद्र सिंह चौहान ने अपनी धर्म पत्नी प्रेमलता चौहान व उनके इकलौते बेटे एडवोकेट सुनील कुमार चौहान ने आसफपुर रेलवे स्टेशन के निकट अरिल नदी के किनारे स्थित प्राचीन सिद्धबाबा पुल वाले महाराज मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन करवाया जिसमें संगीत प्रेमी प्रदीप उपाध्याय , नितेश शर्मा ,प्रशांत , विशाल , विकास , संजय व टिल्लू ने संगीत वाद्य यंत्रों की धुन पर चौपाइयों , दोहों व छंदों का गायन कर भक्तजनों का ध्यान आध्यात्मिक की ओर अग्रसर किया
इस अवसर पर तरु , तासू , संजीव कुमार तोमर , प्रीति तोमर , अतुल कुमार सोलंकी , मधुरेश चौहान , मनोज चौहान , रवेंद्र चौहान , सत्येंद्र चौहान , मुन्नी देवी चौहान सहित क्षेत्रीय भक्तगण पूर्व शिक्षक जयनारायण शर्मा , मयंक पाठक , आनंद प्रकाश शर्मा , वेदप्रकाश शर्मा आदि भक्तगणों ने इस विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
