बिसौली
Trending
सराहनीय — बिसौली पुलिस ने एक गुमशुदा महिला व उसके पुत्र को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया।

बिसौली – बीते दिन रविवार की रात्रि करीब 8:00बजे थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत इस्लामनगर चौराहा पर एक महिला बेहोशी की अवस्था में अपने पुत्र के साथ मिली जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी जो मानसिक रूप विक्षिप्त लग रही थी। उक्त महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम सलमा पत्नी नन्हे बताया तथा अपने पुत्र का नाम आयुष बताया । पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो प्रसारित कर परिजनों के सम्बन्ध मे जानकारी करने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम के अथक प्रयास के बाद महिला की पहचान सलमा पत्नी फिरासत निवासी ग्राम उरला थाना आंवला जिला बरेली के रुप मे हुई तथा महिला के पति को सूचित कर उक्त महिला व उसके बच्चे को सकुशल उसके पति के सुपुर्द किया गया । महिला के परिजनो द्वारा पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी।


