बिसौली

शिक्षक एमएलसी चुनाव-विपक्ष के लिए आसान नहीं है डगर

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली- बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भले ही समाजवादी पार्ट्री ने चुनाव से एक वर्ष अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं।पर समाजवादी पार्ट्री सहित विपक्ष को इस बार भी राह आसान नहीं हैं।
समाजवादी पार्ट्री ने पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी विजनोर हाजी दानिश को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो को फिर अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं।
2020 के चुनाव में डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को बड़े अंतर से हराया था। कुल 36000 पड़े वोट में से डॉ हरि सिंह ढिल्लो को 12887 वोट मिले थे जबकि सपा के संजय मिश्रा को 4864 वोट मिले थे।इस बार सपा ने जिन दानिश अली को प्रत्याशी बनाया है उन्हें 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के बतौर 723 वोट मिले थे।ऐसे में बतौर पीडीए प्रत्याशी दानिश अली कितनी टक्कर दे पाते है यह वक्त बताएगा।भाजपा के घोषित प्रत्याशी व वर्तमान विधान परिषद डॉ हरि सिंह ढिल्लो शिक्षकों के बीच सक्रिय और लोकप्रिय है,विधान परिषद शिक्षक चुनाव के लिए सपा ने दानिश अली को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं।सपा औऱ कांग्रेस भले ही इंडिया गठबंधन में शामिल है पर दोनों ने विधान परिषद चुनाव अकेले लड़ना तय किया हैं। सपा प्रत्याशी दानिश अली ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले 11लोकसभा व 51 विधान सभा क्षेत्रों में सम्पर्क शुरू कर दिया हैं। अभियान शुरू कर दिया हैं।शिक्षक नेता व डॉ हरि सिंह ढिल्लो के समर्थक राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस बार डॉ हरि सिंह ढिल्लो की जीत का अंतर पहले से कही ज्यादा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!