बिसौली
Trending

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल हुए दरोगा की उपचार के दौरान हुई मौत,, सिपाही का इलाज जारी

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली- शुक्रवार देर शाम बिल्सी रोड पर निजरा मोड़ के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गईं व साथ में कांस्टेबल अमित चहल घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान बाइक से गश्त कर रहे दरोगा देवराज एवं कांस्टेबल अमित चहल बिल्सी रोड पर निजरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने पुलिस की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एसआई देवराज और कांस्टेबल अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआई देवराज की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया । जहाँ उपचार के दौरान दरोगा देवराज की मौत हो गई वहीं कांस्टेबल अमित चहल का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में दरोगा देवराज की मौत से पुलिस महकमें में दौड़ी शोक की लहर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!