बिल्सी
Trending

एसएसपी ने सीओ के के तिवारी को गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिल्सी – सोमवार को बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ में तैनात सीओ बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी के गैर जनपद 30वीं वाहिनी पीएसी,गोण्डा स्थानांतरण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के अन्य अधि0/कर्म0गण द्वारा कृष्ण कुमार तिवारी को भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन कार्यस्थल पर सफलता की शुभकामनाएं प्रदान की गईं। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगण द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक बदायूँ व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!