आसफपुर (बदायूं)

कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के निर्देशन में दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कृषि आजीविका सखी विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शुक्रवार को शुरू किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस कार्यक्रम में डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुरेन्द्र सिंह राठौर व बी आर पी निर्मला यादव , अनम सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दे रहे हैं ।

इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड दातागंज व उसावां क्षेत्र की महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं

यह कार्यक्रम 19 जून 2026 से 23 जून 2026 तक सुचारू रहेगा ।

इस कार्यक्रम में आकाश कुमार , रामगोपाल कश्यप , साहिल यादव आदि सहयोग कर रहे हैं ।

यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!