बिसौली
Trending

दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – शुक्रवार को बिसौली आसफपुर रोड पर  गांव गुलड़िया के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भेजा गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला तकिया, बिसौली निवासी इलियास अपनी पत्नी जायदा के साथ बाइक से शाहबाद की ओर से वापस बिसौली लौट रहे थे। इसी दौरान गुलड़िया गांव के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं घायल इल्यास की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!