नगर पंचायत अलापुर की लापरवाही,वार्ड नंबर 12 व 15 में तीन दिन से नहीं उठा रहा कूड़ा।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
अलापुर/बदायूं। नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं वार्ड नंबर 12 और 15 में पिछले तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है जिससे वार्ड में गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत ने पूरे कस्बे में तीन -चार ही ट्रैक्टर ट्राली है जिसे कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है हर ट्रैक्टर ट्राली पर दो कर्मचारी हैं इसके कारण नियमित रूप से कूडा उठान नहीं हो पा रहा है।
वार्ड वासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ लगातार जमा हो रहे कूड़े से संक्रामक बीमारियों का खतरा और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत के जमादार से बात की गई तो उसने बताया कि पूरी नगर पंचायत में छः ट्रैक्टर ट्राली है छं ट्रैक्टर ट्राली पर दो कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए कार्य कर रहे हैं जिसके कारण कस्बे से कूड़ा नहीं उठा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराकर वार्ड नंबर 12 और 15 सहित अन्य वार्डो में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।