डीएम एसएसपी द्वारा आगामी गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत कछला बॉर्डर कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था,यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निरीक्षण किया गया।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा आगामी गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला बॉर्डर एवं कछला गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित किये गये स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखी जाये व श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े,सुरक्षित आवागमन,पार्किंग/यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। आगामी गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर एसडीएम सदर मोहित कुमार,उपनगर आयुक्त विनय मणि त्रिपाठी,क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्रधिकारी यातायात सुनील अहलावत व अन्य अधि0गण मौजूद रहे।

