दातागंज (बदायूं)
Trending

बदायूं में सब्जी व्यापारियों को ट्रक ने मारी टक्कर एक व्यापारी की इलाज के दौरान हुई मौत दो घायल 

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए इस भीषण हादसे में घायल हुए तीन सब्जी व्यापारियों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। यह दुखद घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे कंचनपुर मोड़ (धर्म कांटा) के पास हुई। हादसे में अलापुर के वार्ड नंबर-4 निवासी 45 वर्षीय सब्जी व्यापारी बड्डे उर्फ़ सर्वेश (पुत्र ओमप्रकाश) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। टेंपो में सवार दो अन्य व्यापारी उमेश (पुत्र सोनपाल) और शिवम (पुत्र राधेश्याम) गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी लोग बदायूं मंडी से सब्जी लेकर वापस अलापुर लौट रहे थे। इसी दौरान कंचनपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद अलापुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। गया है।एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस परिजनों की ओर से तहरीर (शिकायत) मिलने के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!