दातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज में आज सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संवाददाता हुकुम सिंह
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस. पाल ने की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सेवा, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के आदर्शों का प्रतीक है। उनसे आज भी समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों ने माताओं-बहनों की कठिनाइयों पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उज्ज्वला योजना से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली और स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाकर उनकी गरिमा सुनिश्चित की गई। जल जीवन मिशन, पीएम आवास, हर घर नल से जल व निःशुल्क राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों का जीवन स्तर सुधरा है। भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
बृज क्षेत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.एस.पाल ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में ही अहिल्याबाई को मान-सम्मान मिला। उन्होंने अहिल्याबाई के आदर्श जन-जन तक पहुंचाने व आगामी चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया।
युवा भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जाति, वर्ग और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले आज समरसता की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विकास बैंक प्रतिनिधि घनेन्द्र पाल, शिवओम पाल, देशराज मास्टर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेश पाल, प्रधान राजेश पाल कढ़ेका, प्रधान मदन पाल घिलौर, प्रधान सुरेश पाल कुंवरगांव, प्रधान देवेन्द्र पाल कैल्हाई, मास्टर नरेंद्र मोहन, मास्टर राम स्वरूप, बीडीसी महेंद्र व जगदीश पाल, पूर्व प्रधान सुरेश पाल, मनोज पाल, वीरपाल सिंह, प्रलेखक रामनाथ पाल, श्याम पाल आर्य हुकुम सिंह पाल अजयपाल सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।



