आसफपुर (बदायूं)
Trending

अवसाद में आकर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी , सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – रविवार को क्षेत्र में अंतर्जनपदीय बरेली क्षेत्र के थाना सिरौली के गांव सुकुटिया निवासी 22 वर्षीय वीरेश पुत्र होशियार की आसफपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में शव मिला ।

सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान ने पुलिस स्टाफ के साथ घटना का मौका मुआयना किया । घटना की जानकारी मिलते ही मृतक वीरेश के परिवार में कोहराम मच गया ।

इस दौरान बरेली रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को जिला अस्पताल भेजा है ।

यह घटना बीते दिन रविवार दोपहर के समय की बताई जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!