
बिसौली
नगर के मोहल्ला ईदगाह रोड पर मदरसे के पास वाला रोड पड़ना है।जिसकी तय्यारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार रात jcb से पुराने रोड को उखाड़ा गया। jcb चालक की लापरवाही से कुछ पानी की लाइन भी टूट गई जिससे जल भराव हुआ और 11 हजार की भूमिगत केबिल भी जगह कट गई। गनीमत रही कि इस समय सप्लाई चालू नहीं थी वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ज़रा सी लापरवाही से बुधबाजार मलियान कौवा टोला पठान टोला साहूकारा नखासा गुलाब बाग सहित दर्जनभर मुहल्लों में रात एक बजे से सप्लाई बाधित है। सवेरे ही भोर में बिजली कर्मी निरीक्षण को पहुंचे लेकिन फाल्ट समझ में नहीं आया। जुगाड़ करके कुछ इलाकों में सप्लाई दी गई। खबर लिखे जाने तक बिजली कर्मी मौके पर सुधारकार्य में लगे हैं। 11 हजार केबी का केबिल 5-6 जगह से कटा मिला है। सप्लाई चालू कर दी गई है।


