सहसवान (बदायूं)
Trending

पुरानी रंजिश में चली गोली! सहसवान में युवक को बनाया निशाना, एक आरोपी गिरफ्तार

सहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट

 

 

समदा गांव में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, गांव में पुलिस बल तैनात

 

संवाददाता काशिफ अली खान

 

बदायूं सहसवान थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम समदा में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। करीब 10 बजे हुई फायरिंग में 38 वर्षीय राजवीर पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुरानी रंजिश में मारी गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजवीर का कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही राजवीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की भूमिका और घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!