बिसौली
Trending

नीलिमा पाठक ने लिया देहदान का संकल्प, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

बिसौली-श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा  11 जुलाई को “देह से दिव्यता तक” विषय पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में बिसौली की मूल निवासी एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान व उड़ान – एक प्रयास की अध्यक्ष नीलिमा पाठक को देहदान का संकल्प लेने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन देवमूर्ति ने नीलिमा पाठक को शाल ओढ़ाकर,जीवन के प्रतीक स्वरूप एक पौधा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एच.ओ.डी. एनाटॉमी विभाग डॉ. नमिता मेहरोत्रा, डॉ. एयर मार्शल एम.एस. वाटला, लखनऊ से एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, संस्थान के विभिन्न विभागों के अतिथि एवं बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

नीलिमा पाठक ने कहा कि “मेरी विशेष इच्छा है कि मेरे देहांत के बाद मेरी आंखें किसी जरूरतमंद को दी जाएं, ताकि मेरे न रहने पर भी इस खूबसूरत दुनिया को मेरी आंखें देख सकें। मेरा शेष शरीर मेडिकल छात्रों के अध्ययन के काम आ सके।

उन्होंने कहा कि “देहदान एक पावन कार्य है। जिससे दूसरों का भला हो, वही सबसे बड़ा धर्म है। आइए हम सब मिलकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि हम रह सकें – जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!