आवारा गोवंश से टकराये बाइक सवार दो सगे भाइयों में एक की मौत एक घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – शनिवार देर रात बिसौली सहसवान रोड पर फिरोजपुर गांव के समीप भट्टे के पास आवारा गोवंश से टकराये बाईक सवार दो सगे भाइयों में एक की मौत एक घायल सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया
हम आपको बता दें कि
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सहसवान रोड पर ग्राम फिरोजपुर के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गोवंश पशु से बाइक टकराने पर किसान की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव भानपुर निवासी बंटी मिश्रा अपने बड़े भाई दयाशंकर के साथ बाइक से बगरैन में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। फिरोजपुर के पास अचानक सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बंटी मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दयाशंकर की गंभीर हालत को देखते हुए उनका उपचार जारी है। मृतक बंटी मिश्रा खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


