आसफपुर (बदायूं)
Trending

सचिवालय के रास्ते पर दीवार लगाने पर ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत  

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – क्षेत्र के गांव नूर नगर कौड़ियां में स्थित सरकारी सचिवालय पर आने जाने के रास्ते में कुछ लोगों ने दीवार लगाकर रास्ता बंद कर दिया ।

ग्रामीणों ने इसकी ऑन लाइन शिकायत राजस्व विभाग को भेजी है ।

गांव के ही धान सिंह पुत्र तोताराम , अजय पाल पुत्र मुन्ना लाल व भुवनेश पुत्र अनोखे लाल ने इस मामले की ऑन लाइन शिकायत गांव के ही देशराज पुत्र बट्टू सिंह के विरुद्ध दर्ज करवाकर जनहित में न्याय की मांग की है ।

बताया जा रहा है कि गांव में स्थित सरकारी सचिवालय पर आने जाने का रास्ता गांव के कुछ लोगों ने दीवार लगाकर बंद कर दिया है ।

इस मामले को लेकर मीडिया कर्मी ने संबंधित लेखपाल से आवश्यक जानकारी लेने को फोन पर मिलाया तो संबंधित लेख पाल ने संतोष जनक बात नहीं की ।

सचिवालय के रास्ते पर दीवार लगाने को लेकर ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति रोष व्याप्त है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!