फैजगंज बैहटा
Trending

परमानन्दपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुआ दर्दनाक मौत

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के पास रविवार को 1 बजे करीब तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद पिकअप गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि पाठकपुर धन्यावली निवासी मुनीजा पत्नी अशरफ अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से चंदौसी दवा लेने जा रही थीं। जैसे ही दंपती परमानंदपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे। हादसे में मुनीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति अशरफ भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पिकअप चालक और हादसे के कारणों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!