संभल
Trending
संभल :असमोली थाना पुलिस ने मुठभेड़ में तीन वांछित अभियुक्तों को पकड़ा!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिला में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना असमोली पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ व लूट/चोरी के तीन वांछित अभियुक्तों को दो अवैध तमंचे एवं लूट/चोरी के माल नगदी 12,600/- रूपये व एक ठोस पीली धातु (वजन करीब 20 ग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त इरफान उर्फ़ भोला पुत्र इकराम निवासी ग्राम आगां मौहल्ला गुलाबवाडी थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, नदीम उर्फ कटटलू उर् मुन्नी पुत्र रियासत आगां मौहल्ला गुलाबवाडी थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, आरिफ़ उर्फ भुक पुत्र शक्कू निवासी टोड़ा भीम जिला करोली राजस्थान।

