शिक्षक महावीर प्रसाद की माताजी के निधन पर शोक, विद्यालय में रखा गया दो मिनट का मौन
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के पूर्व शिक्षक एवं प्रबंध समिति के सदस्य महावीर प्रसाद
की 90 वर्षीय पूज्य माताजी के निधन पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विद्यालय में आयोजित शोक सभा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा, डॉ.प्रमोद मिश्रा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
उधर माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शोक सभा में संगठन के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव, जिला मंत्री आलोक पाठक, राकेश कुमार शर्मा, दिनेश पाल सिंह,प्रकाशवीर शर्मा,प्रभाशंकर सक्सेना अखिलेश पाठक, नीरज चौहान, नन्हे लाल वर्मा,श्याम लाल शाक्य सहित कई शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।


