गुन्नौर (संभल)
Trending

जुनावई थाना क्षेत्र के असदपुर किसान पंचायत हुई! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

गुन्नौर (सम्भल) गुन्नौर तहसील के गांव असदपुर की धर्म शाला में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संगठन बिस्तार को लेकर पंचायत हुई और 26 सितम्बर को थाना जुनावई पर होने वाले आंदोलन की तैयारी के लिए चर्चा हुई। किसानों की आवाज दबाई नहीं जा सकती है। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता डा पुरेन्दर सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने गन्ना का रेट अभी तक नहीं घोषित किया है। जब कि अगले महीने से गन्ना पिराई सत्र 2026-2027 शुरू होने वाला है। सरकार को गन्ना का रेट किसान हित में 600 – छ: सौ रूपये प्रति कुन्तल अतिशीघ्र घोषित करना चाहिए तथा बिजली, पानी आदि की व्यवस्था किसानों की करनी चाहिए। जुनावई ब्लॉक अध्यक्ष क्षेत्र पाल सिंह ने कहा कि जुनावई थाना में पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में खुली लूट की जा रही है थाना दलालों का अड्डा बन चुका है। किसान परेशान हैं। पुलिस की इसी बात को लेकर 26 सितम्बर को थाना पर थानाध्यक्ष के रवैया को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकेट की किसान महापंचायत होगी। मुकेश यादव मंडल महासचिव मुरादाबाद मंडल मुरादाब, पुरेन्दर सिंह यादव जिला प्रवक्ता सम्भल, नेत्रपाल सिंह यादव, सत्यवीर, ओमप्रकाश, शिवकुमार, वीरु सिंह, नेत्रपाल महावीर सिंह, रविन्द्र सिंह आदि दर्जनों पदाधिकारी एवं किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!