दातागंज (बदायूं)
Trending

पंचायत विकास योजना को लेकर सचिवों एवं पंचायत सहायकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित –

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ – राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत गुणवत्ता पूर्ण पंचायत विकास योजना (पीडीपी ) 2026 विषय पर बदायूं की सलारपुर विकासखंड के सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार एवं ए डी ओ पंचायत शिव कुमार द्वारा किया गया । मास्टर ट्रेनर सुषमा राठौर एवं राजेश कुमार सक्सेना ने पीडीपी क्यों , कैसे तथा इसमें क्या नया बदलाव है । के विषय पर विस्तृत चर्चा की । वर्ष 2026 में जी पी डी पी में 15 सवाल दिए गए हैं ।उनके 100 अंक निर्धारित किए गए हैं । क्योंकि जब कार्य योजना फीड की जाएगी । तब प्रत्येक सवाल के अंक शामिल किए जाएंगे । ग्राम पंचायत स्तर पर वर्ष 20 26 – 2027 के लिए तैयार की जाने वाली पंचायत विकास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार शेखर तथा राहत जहां ने आई गोट , टी एम पी पोर्टल तथा राज्य एवं वित्त के बारे में जानकारी साझा की । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित प्लान के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कार्य करने पर जोर दिया ।प्रशिक्षण के दौरान विकास योजना को नियोजन , प्राथमिकता निर्धारण, उपलब्ध बजट एवं संसाधनों के प्रभावी क्रियान्वन से जुड़े विभिन्न स्तर पर योजना को पारदर्शी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से संचालित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया । यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली के द्वारा आयोजित किया गया । इस मौके पर सचिव श्री कृपाल सिंह , पवन सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह ,सुधीर सिंह एवं पंचायत सहायक बाबूजी, जितेंद्र सिंह, आयेन्द्र यादव , शीतल यादव, शिवानी , विपिन कुमार , अनिकेत पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!