सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर शुरू विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट
वजीरगंज।सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर शुरू विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी, स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड वजीरगंज मीटिंग हॉल में सात दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन उत्सव एवं आंगनवाड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी शैली गोविल और सीडीपीओ सुशील कुमार की उपस्थिति में हुआ।
खंड विकास अधिकारी शैली गोविल ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने बच्चों और महिलाओं को संतुलित आहार तथा पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
शिविर में चिकित्सक डॉ. इमरान मिर्जा, नवाब मियां, कृषि विभाग से वीरेंद्र सिंह, पूर्ति विभाग से दिनेश यादव, विद्युत विभाग से रामस्वरूप, पंचायत विभाग से शशिकांत, महिला कल्याण विभाग से अमित सागर, केस वर्कर शिल्पकार, ज्ञानवती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रताप सिंह, रेखा रानी, मनोज कुमार, आशा कार्यकत्रियां व आशा संगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा लाभार्थी गीता देवी, अमरवती, नीरज शर्मा, मधुवाला, सवित्री, प्रीती और मनोरमा आदि मौजूद रहे।


