आसफपुर (बदायूं)
Trending

मुख्य अतिथि मधु चंद्रा और अमिता उपाध्याय ने आंगनवाड़ी सम्मान, गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर (बदायूं): बाल विकास परियोजना आसफपुर के अंतर्गत एक विशेष आंगनवाड़ी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चंद्रा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता उपाध्याय उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आसफपुर के ब्लॉक प्रमुख  ओम किशन, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रतिभा सिंह, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती पूनम शर्मा, जिला शोध प्रमुख श्रीमती प्रवेश सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती निम्मी शर्मा ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन, एनआरसी (NRC) में भर्ती बच्चों का विशेष ध्यान रखने संबंधी अभियान और साड़ी वितरण का कार्य सम्मानपूर्वक संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) सुषमा राठौर, सुपरवाइजर विमला व प्रिंसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक समन्वयक कार्तिक सक्सेना द्वारा किया गया। अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समाज की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए उनके समर्पित सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!