दातागंज: समरेर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक खाना खाने के बाद 7 छात्राओं की बिगड़ी तबियत
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
समरेर के आवासीय विद्यालय के
बीमार छात्राओं को आनन फानन में समरेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
जहां उपचार के बाद 5 छात्राओं को परिजन ये कहकर घर ले गए कि वह किसी निजी अस्पताल में दिखाएंगे
डॉ ने दो छात्राओं की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया
डॉ के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला गर्मी से बच्चों की तबियत बिगड़ने का लग रहा है,और खाने में भी दिक्कत हो सकती है ये जांच का विषय है
रेफर की गई छात्राएं प्रिया और राधिका हैं जो क्रमशः 12th और 8th की छात्राएं हैं
वहीं पूरे मामले में प्रधानाचार्य का कहना है कि गर्मी की वजह से तीन छात्राओं की तबियत बिगड़ी थी,इस दौरान वह झूठ बोलते नजर आए क्योंकि अस्पताल के रजिस्टर में 7 बच्चों के भर्ती होने को एंट्री थी
पूरे मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा,और जांच पड़ताल की
वहीं इस मामले में डीएम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है
बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि रोज का इनका तमाशा है हर दूसरे तीसरे दिन बच्चे अस्पताल में आ रहे हैं उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं खाना भी बच्चों को दिन के 3 बजे मिलता है