संभल
Trending

संभल के मऊ भूड़ में चला स्वच्छता अभियान, प्रधान, सचिव और पत्रकार ने मिलकर झाड़ू लगाई!

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

संभल जिला के विकासखंड पवांसा की ग्राम पंचायत मऊ भूड़ में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता की सेवा 2026’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ग्राम प्रधान अकरम खान, ग्राम पंचायत सचिव सौरभ और पत्रकार मुबारक अली ने श्रमदान करते हुए गांव में झाड़ू लगाई और साफ -सफाई की। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया।

पत्रकार मुबारक अली ने भी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

गांधी जयंती के अवसर पर चलाए गए इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!