श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में सैंजनी में 2 अक्टूबर बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
सैजनी। श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज सैंजनी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शशांक मिश्रा एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में बताया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने और महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
