वैदिक विचार व संस्कार ही समाज की नींव-रामखिलाड़ी गुन्नौर विधायक को पदाधिकारियों ने किया सम्मानित
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, कहा कि”वैदिक विचार और संस्कार ही सशक्त समाज की असली नींव हैं। बबराला स्थित बाबूराम सिंह भाय सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित भव्य प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन’ में क्षेत्र के विधायक रामखिलाड़ी सिंह याद ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।इस दौरान उन्होंने मंच से उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने कहा कि आर्य समाज द्वारा वेदों के प्रचार-प्रसार, शिक्षा, और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने बल दिया कि आज की युवा पीढ़ी को हमारे महान वेदों, संस्कृति और उच्च संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है, तभी एक मजबूत, संगठित और समरस समाज का निर्माण संभव हो सकता है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से पधारे प्रबुद्ध जनों, संतों और आयोजकों ने गुन्नौर विधायक का भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी हजारों की संख्या में देव तुल्य जनता ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी स्वदेश दयाशंकर आर्य,वेदवसु आर्य,अखिलेश,ग्रीश यादव,टेनी यादव,डॉ राहुल यादव,डॉ सुधींद्र, रामवीर व गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




