दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज-देवचरा मार्ग पर डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, बड़ा हादसा टला

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज-बदायूं। दातागंज-देवचरा मार्ग पर दातागंज अग्निशमन केंद्र के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा दो भागों में बंट गया और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया।

 

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात उस समय हुआ, जब सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर डिवाइडर भी अंधेरे में स्पष्ट नजर नहीं आता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

 

स्थानीय लोगों ने मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टर और संकेतक लगाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!