दातागंज (बदायूं)
Trending

उसावां में हर्षोल्लास से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक बब्बू भैया

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

उसावां-दातागंज। नगर पंचायत उसावां में वाल्मीकि समाज की ओर से आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें दातागंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने शामिल होकर सहभागिता की।

 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर संवाद भी किया।

 

जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण मानव समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय और समरसता का संदेश देती है। उनके विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान और उत्थान उनकी प्राथमिकता है।

 

शोभायात्रा में विभिन्न मार्गों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!