संभल
Trending

गुन्नौर- लेखपाल की लापरवाही सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा किसान को! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला की गुन्नौर तहसील में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना न्यूनतम समर्थन मूल्य के द्वारा किसानों की फसल धान एवं बाजरा की खरीद के लिए तहसील में तमाम खरीद केंद्र बनाए गए हैं किसानों को अपना पंजीकरण उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर करना होगा। गांव के लेखपाल गांव में फसल का सर्वे करते हैं। तहसील के गांव जाफरपुर निवासी प्रताप यादव ने उपजिलाधिकारी गुन्नौर को एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें उनका कहना है मैंने अपनी फसल बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया। और फार्मर आईडी भी बनी हुई है। लेकिन हल्का लेखपाल प्रेरणा ने सभी खेतों का ई खसरा दर्ज नहीं किया। मात्र एक गाटा संख्या का ही खसरा दर्ज किया है जिसके तहत वह 27 किलो बाजरा ही बिक्री कर सकते हैं जबकि उनके पास लगभग 10 बीघा जमीन में बाजरा की फसल थी। जब उन्होंने जाकर हल्का लेखपाल से कहा आपने मेरा पूरे खेत का ई खसरा दर्ज क्यों नहीं किया।तो हल्का लेखपाल प्रेरणा ने कहा कि ई खसरा दर्ज करने के लिए कई महीने से वेबसाइट नहीं खुल रही है लेकिन सवाल यह है कि जब वेबसाइट खुली तब आपने एक ही खेत का ई खसरा दर्ज क्यों किया। लेखपाल की बात से असंतुष्ट होकर उन्होंने शिकायती पत्र दिया है प्रताप यादव का कहना ही गांव के तमाम किसानों को यह समस्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!