दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत “पी पी आर पी ट्रेनिंग सी एल एफ कॉन्सेप्ट सीडिंग विषयक एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ” पी पी आर पी ट्रेनिंग सी एल एफ कॉन्सेप्ट सीडिंग विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया जिसमें संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक विपिन कुमार व सहायक प्रशिक्षक आकाश कुमार ने गरीबी उन्मूलन योजना की अवधारणा , उद्देश्य व सामुदायिक संस्थानों की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी इसमें स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें ग्राम विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ना है ।
इसके अंतर्गत आजीविका संवर्धन , सामाजिक विकास सरकारी योजनाओं से अभिसरण तथा ग्राम स्तर पर सहभागी योजना निर्माण की प्रकिया पर विशेष जोर दिया गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों की क्षमता वृद्धि कर ग्राम स्तर पर गरीबी उन्मूलन योजना को प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी एवं सतत विकास को प्रोत्साहित किया गया । इसमें जिला संभल क्षेत्र की महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभल जिले के विकास खंड के सभागार में संपन्न हुआ ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

