बिसौली
Trending

पूंछ तांछ करने को कहकर नवनिर्मित कोल्ड स्टोर से सादा वर्दी में पुलिस उठाकर ले गई मजदूर को , पीड़ित परिवार जानकारी लेने पहुंचा थाने तो पुलिस ने जानकारी देने से मना कर दिया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली – तहसील क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी जोगेंद्र पुत्र कप्तान सिंह पिछले काफी समय से क्षेत्र के रानेट चौराहे के निकट निर्माणाधीन शीतगृह पर राजमिस्त्री के साथ वेलदारी का काम कर रहा था हाल ही में विगत बुधवार को करीब तीन बजे जोगेंद्र मजदूरों के साथ कोल्ड स्टोर पर काम कर रहा था इसी दरम्यान बदायूं जिले के थाना

उगेती पुलिस सादा वर्दी में पहुंची और जुगेंद्र को यह कहकर उठा ले गई कि किसी मामले में पूंछ तांछ करना है ।

पीड़ित जुगेंद्र के परिजनों व कोड स्टोर पर काम करने वाले ठेकेदार व मजदूरों का कहना है कि पुलिस ने जुगेंद्र को रंजिशन पकड़कर थाने में कई दिन तक बंधक बनाकर रखा ।

हाल ही में नामचीन अखबारों में प्रकाशित हुई खबर में पुलिस ने मजदूर जुगेंद्र को अन्यत्र जगह से गिरफ्तार करने का जिक्र किया है

कोल्ड स्टोर पर काम करने वाले ज़िम्मेदार व पीड़ित परिवार का मानना है कि पुलिस ने राजनैतिक प्रभाव व जुगेंद्र की गांव में पुरानी रंजिश के चलते भैंस चोरी के मामले में झूठा फंसाया है ।

इस मामले को लेकर पीड़ित जुगेंद्र की ओर से उसके तहेरे भाई जगपाल पुत्र सिपट्टर सिंह ने उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री पोर्टल पर जनसुनवाई के तहत निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है ।

पीड़ित परिवारी जगपाल का कहना है कि पुलिस ने उसके चचेरे भाई जुगेंद्र से मिलने को साफ इनकार कर दिया ।

यहां गौरतलब है कि पुलिस ने तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पीड़ित को रंजिशन व राजनैतिक भेद भाव तथा गांव में चल रही पुरानी रंजिश के चलते जुगेंद्र को फँसाने का काम किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!