बहजोई(संभल)
Trending

सम्भल : लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई,

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ!

 

 

सम्भल जिला मुख्यालय के सभागार में आज 31 अक्टूबर को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित अधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है। सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों का भारत संघ में एकीकरण कराने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने छात्र- छात्राओं से देश के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों के जीवन एवं उनके योगदान के बारे में पढ़ने तथा उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत लोक भवन सभागार, लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, डिप्टी कलेक्टर रामानुज, उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!