बबराला /सम्भल
Trending

गंगा आरती, दीपदान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शाम को गंगा आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला गंगा उत्सव–2026 के अंतर्गत बबराला स्थित राजघाट पर जिला गंगा समिति सम्भल एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।शाम को गंगा आरती में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की साफ-सफाई की गई तथा गंगा आरती, दीपदान का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त गंगा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं तथा राजघाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को नदियों एवं गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से नदियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।शाम को गंगा आरती में श्रद्धालु शामिल रहे।इस दौरान तहसीलदार रवि सोनकर,नायब तहसीलदार अमित कुमार,समिति अध्यक्ष अतुल गोयल,जिला परियोजना अधिकारी अमन तिवारी,उमेश वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय,भगवान सिंह,विवेक वार्ष्णेय,पंडित श्याम बिहारी,सत्यम मिश्रा,सोनल शर्मा आदि मौजूद रहे।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!