बदायूं
Trending

भाकियू (चढ़ूनी) का मालवीय आवास पर 33वें दिन भी धरना जारी, बुधवार को कलेक्ट्रेट में महापंचायत का ऐलान

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

​बदायूं/उझानी। सरकारी जमीनों पर दबंगों के अवैध कब्जे और निजी पैतृक भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रशासन के सुस्त और उपेक्षापूर्ण रवैये से आक्रोशित किसानों ने अब आंदोलन को तेज करते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पर विशाल महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है।

​धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने जिला प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सराय टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे नाले की बेशकीमती सरकारी जमीन पर दबंग डॉक्टर सारिक जनाब द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। इस सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अब्बासी कॉलोनी के निवासी बीते 9 अक्टूबर से लगातार संघर्षरत हैं, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

​इसके अलावा उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटला दौलत (मझरा जुनैइया) निवासी प्रेमवती और भगवान दास भी अपनी निजी पैतृक जमीन को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने के लिए इस कड़ाके की ठंड और विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात धरने पर बैठने को मजबूर हैं।

​किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि बार-बार शिकायतों और लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध कब्जों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो बुधवार को आयोजित महापंचायत में प्रशासन के खिलाफ आर-पार की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

​इस दौरान अनवार शाह, भगवान दास, राशिद हुसैन, प्रेमवती, शिवम यादव, राजकिशोर, बियेशु दास, नूरुद्दीन, सत्येंद्र यादव, यादवेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में किसान व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!