आमेलित शिक्षकों की पुरानी पेंशन के विकल्प पत्र की कट ऑफ डेट शीघ्र जारी होगी-श्रीचन्द शर्मा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली-आमेलित शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित एमएलसी श्रीचन्द शर्मा से उनके केशव आवास पर मिला और जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि आमेलित शिक्षकों की पुरानी पेंशन के लिए भरे गए विकल्प पत्रों की कार्यवाही को पूरा करने के लिए कट ऑफ डेट भी शीघ्र जारी की जाएगी। इसके साथ ही वित्त विहीन शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज के आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। शिक्षकों के हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
प्रतिनिधिमंडल में योगेश चन्द शर्मा, राजकुमार शर्मा, शिवदत्त शर्मा,गोविंद त्यागी,कपिल यादव, दिनेश पाल सिंह और महावीर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
