बदायूं
Trending
सिविल लाइंस पुलिस द्वारा चोरी की गई सोने व चांदी के आभूषण व पचास हजार -रु0 सहित एक वांछित महिला आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – गुरुवार बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा के आदेशानुसार एवं एसपी सिटी के निर्देशन में तथा सीओ सिटी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 379/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस की वांछित महिला आरोपित रिजवान पत्नी रफात हुसैन निवासी काशीराम कालोनी कस्वा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूं को मय चोरी किये गए 01 चांदी का कमर बिछुआ, दो चांदी खंडुवे, एक सोने की वेसर(नथुनी) व 50000/-रु0 सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार महिला आरोपित को उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*बरामदगी का विवरण*
एक चांदी का कमर बिछुआ, दो चांदी के खंडुवे, एक सोने की वेसर (नथुनी) व 50 हजार रुपये ।



