दातागंज (बदायूं)
Trending

गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन लग्जरी कारों की भिड़ंत में 9लोग हुए घायल

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

कोहरे के चलते हुआ हादसा, क्रेन से क्षतिग्रस्त कारें हटवाते समय तीसरी कार भी टकराई

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते शनिवार सुबह तीन लग्जरी कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीनों कारों में सवार नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

 

हादसा थाना मूसाझाग क्षेत्र में गांव रुखड़ा खोला के निकट मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लेन पर शनिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण आगे चल रही टैक्सी कार (यूपी 65 पीटी 7567) में पीछे से आ रही कार (डीएल 8 सीबीडी 5743) टकरा गई। दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया जा रहा था। इसी दौरान चंदौसी से मैनपुरी जा रही तीसरी कार (यूपी 38 एएम 2467) क्रेन से टकरा गई। इससे तीनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए।

 

घायलों में चंदौसी की पंचशील कॉलोनी निवासी जनवेद सिंह, उनकी पत्नी ममता देवी, पुत्र पंकज, राजवीर और राजवीर की पत्नी मालती देवी शामिल हैं। ये सभी चंदौसी से मैनपुरी रिश्तेदारी में जा रहे थे। वहीं, नई दिल्ली निवासी ज्योति, सुमन और मनोज भी घायल हुए। ये दिल्ली से फैजाबाद जा रहे थे। तीसरी कार में सवार बिहार के दरभंगा स्थित श्रीकृष्णा नगर निवासी सुभा जायसवाल भी घायल हो गईं। वह दिल्ली से बिहार छठ पूजा के लिए जा रही थीं।

 

पुलिस ने सभी नौ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!