गुन्नौर (संभल)
Trending

मेरा युवा भारत संभल ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार) के तत्वाधान में नशा मुक्त युवा फॉर !   

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल जिला के रजपुरा में आज मेरा भारत खेल मंत्रालय भारत युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद संभल के विकासखंड रजपुरा में किया गया में इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए किया गया तथा इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी श्री सुशील कुमार ग्राम प्रधान द्वारा किया गया यह विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग में कबड्डी, खो खो, दौड़, लम्बी कूद आदि का आयोजन किया गया , जिसमे 400 दौड़ मीटर बालक वर्ग में धमेन्द्र कुमार प्रथम, सचिन द्वितीय तथा तृतीय स्थान मनोज कुमार ने , 800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक यादव, दीपक द्वितीय तथा अरविन्द ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी शृंखला में 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान – मनीषा , द्वितीय स्थान मोनिका तथा तृतीय स्थान महक ने हासिल किया वही 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सीमा, द्वितीय स्थान कंचन तथा तृतीय स्थान शिवानी ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में ग्रुप प्रतियोगिता बालिका वर्ग में खो-खो में सोनाकपुक राजपुरा टीम ने पवासा टीम को उपविजेता कर विजेता का खिताब अपने नाम किया तथा बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में भी बसंतपुर की टीम ने शाहपुर टीम को हराकर विजेता का ख़िताब अपने नाम किया दिवस का अंतिम लंबी कूद का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान मनोज कुमार, द्वितीय स्थान दीपक व तृतीय स्थान धर्मेन्द्र ने प्राप्त किया । प्रतियोगिता के अंत में उपस्थित अतिथिगण द्वारा सभी विजेताओं को मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) का प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के बीच नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में उपस्थित रहे ओमकार एथलीट कोच, प्रीति कुमारी खो – खो कोच , तोता राम तोताराम लांग जंप कोच कबड्डी कोच रंजीत गोस्वामी आदि का विशेष योगदान रहा जिससे कार्यक्रम सफल आयोजन में सुधीर कुमार सचिन कुमार, साक्षी, दीपिका, प्रदीप कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!