पापड़ ब्रह्मदेव स्थान पर लगा ऐतिहासिक मेला समापन की ओर, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र के ग्राम पापड़ हमजापुर स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक ब्रह्मदेव स्थान पर आयोजित भव्य मेला अब समापन की ओर बढ़ रहा है। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंच रहे हैं। मेले में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
मेले में लगी दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। ब्रह्मदेव स्थान पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
मेले के समापन से पहले भी लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। आसपास के क्षेत्र में मेले को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
