बिसौली
Trending

दिनदहाड़े सर्राफ की दुकान से संदिग्ध व्यक्ति ने सोने का पेंडल व टॉप्स किये गायब,, घटना सीसीटीवी में कैद 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली – कस्बा बिसौली के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े एक संदिग्ध दाखिल हुआ। दुकान में रखे सोने के गहनों तक पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से निकल गया। कारोबारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब तक चोरी का पता चला, तब तक संदिग्ध बाजार की भीड़ में ओझल हो चुका था। दुकान में लगे कैमरों ने उसकी गतिविधियां जरूर कैद कर लीं, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान और ठिकाने तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

मामला कस्बा बिसौली के सर्राफा बाजार के प्रतिष्ठित

कारोबारी प्रवीण नादान से जुड़ी भगत जी की सर्राफ की दुकान पर दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। व्यापारी के मुताबिक, दुकान से सोने का एक पेंडल और टॉप्स गायब मिले। घटना का पता चलने के बाद दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें चोरी की घटना से जुड़े संदिग्ध की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है।

अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब दुकान में कैमरे लगे थे और संदिग्ध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, तो उसकी पहचान और गिरफ्तारी कब तक हो पाएगी। क्या फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध तक पहुंच सकेगी और चोरी गए आभूषण बरामद हो पाएंगे।

पीड़ित व्यापारी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल और संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

इस घटना ने सर्राफा बाजार की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। दुकानों में सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद दिनदहाड़े चोरी की वारदात कारोबारियों के लिए गंभीर सवाल छोड़ गई है। व्यापारियों की मांग है कि पुलिस जल्द संदिग्ध की पहचान कर गिरफ्तारी करे और चोरी गए गहने बरामद कराए।

फिलहाल दुकान के कैमरों में दर्ज तस्वीरें पुलिस के लिए अहम सुराग हैं। अब देखना यह है कि कैमरे में कैद चेहरा कब पुलिस की गिरफ्त में आता है और बिसौली सर्राफा बाजार की इस चोरी का खुलासा कब होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!